Actress Shilpa Shetty Visits the Pashupatinath Temple in Kathmandu, Nepal

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए और सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत झलक भी शेयर की। शिल्पा ने मंदिर के सामने हाथ जोड़े हुए, पीले रंग के पारंपरिक कपड़ों में अपनी एक तस्वीर शेयर की। अपनी इस जर्नी को उन्होंने ‘नेपाल डायरीज’ का हिस्सा बताया है। UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल यह मंदिर भगवान शिव का है, जहां दुनिया भर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर से तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘@pashupatinath temple #nepaldiaries’ पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के एक रूप पशुपति को समर्पित है। नेपाल के काठमांडू में पवित्र बागमती नदी के किनारे स्थित यह मंदिर दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक परिसरों में से एक है। बता दें कि 1979 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त यह मंदिर, यूनेस्को द्वारा काठमांडू घाटी के लिए नामित सात स्मारकों के समूहों में से एक है। इस मंदिर परिसर में 518 छोटे मंदिर और मुख्य पैगोडा-शैली का मंदिर शामिल है।
शिल्पा शेट्टी ‘मां है ना’ कर रहीं होस्ट
एक्ट्रेस के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘KD: द डेविल’ में देखा गया था, जिसे प्रेम ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेश्मा नानाय्या, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही ने काम किया है। हालांकि, शिल्पा शेट्टी आजकल कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ की होस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। इस शो में मशहूर हस्तियां जोड़ियों में मुकाबला करती हैं। हर जोड़ी में एक मशहूर हस्ती के साथ उनके माता-पिता और बच्चे होते हैं, जो कुकिंग चैलेंज और कॉमेडी सेगमेंट में हिस्सा लेते हैं।
आरक्षण पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन
हाल ही में एक्ट्रेस ने आरक्षण पर दिए गए उन वायरल बयानों का खंडन किया था, जो गलत तरीके से उनसे जोड़े जा रहे थे। उन्होंने इन बयानों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और बकवास बताया है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, ‘आरक्षण पर मेरे नाम से गलत तरीके से जोड़े गए फर्जी बयानों को देखकर मैं हैरान हूं। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बकवास है। इस फर्जी खबर पर यकीन न करें!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *